विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य कुं मानवेंद्र सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

कालपी (जालौन)
उ.प्र.विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य कु. मानवेन्द्र सिंह का प्रथम वार आगमन पर बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी मे भाजपा कार्यकर्ताओ तथा समर्थको के द्वारा जयश्रीराम के उदघोष के बीच मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

शुक्रवार को जनपद के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कालपी के यमुना नदी के पुल पर इकठ्ठा हो गये। नवनिर्वाचित एम. एल. सी. कु. मानवेन्द्र सिंह जैसे ही कालपी पहुंचे तभी नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा नेता अशोक बाजपेई, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, अरुण सिंह चौहान वना, रमेश तिवारी, हरदेव सिंह चौहान, नीलाभ शुक्ला, रोहिणी शर्मा. मयंक श्रीवास, सुरजीत सिंह चौहान, हरगोविंद सिंह उरकरा, सुन्नी तिवारी, सभासद भारत सिंह यादव, ब्रहमा  सिंह यादव, विशाल सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह चौहान पड़री सहित दर्ज़नो कार्यकर्ताओ ने गगनभेदी नारे लगाते हुए मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय हो कि झाँसी जनपद के निवासी तथा दर्ज़ा प्राप्त मंत्री बुंदेलखंड विकास संघ के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह पहले भी एम. एल. सी. तथा विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रह चुके है। 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने