ब्यूरो चीफ विकास कुमार निषाद की रिपोर्ट
अम्बेडकर नगर ÷ हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति पर्व के मुहूर्त काल में स्नान और दान का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन खिचड़ी का दान करना और सहभोज के माध्यम से सामाजिक समरसता को बनाए रखने वाले कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता है।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी सहभोज कर मकर संक्रान्ति पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।
      भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक के आयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बंध आयोजित बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रान्ति पर्व का सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति में खासा महत्व है।इस पर्व को हम उत्सव के रूप में मनाते हैं।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बंध में भाजपा जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष गण के साथ जिला पंचायत वार्डों के बैठकों में जाने वाले नेताओं के वार्डों का निर्धारण करते हुए करणीय विंडुओं पर प्रकाश डाला।श्री वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को कहीं भी किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतना है।संगठन कार्यकर्ता गम्भीरता से चुनाव को लेते हुए युद्ध स्तर पर चुनाव लड़ाने की रूप रेखा तय करने का कार्य करें।
       भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्त, चंद्रप्रकाश वर्मा, दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रफत एजाज़,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिकाप्रसाद,दिलीप पटेल (देव),विकास तिवारी,राम बहालवर्मा,सुनीलपासवान,आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र, भाजपानेता के के मिश्र,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सह जिला कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू,कार्यालय व्यवस्थापक अतुल वर्मा,मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह,सुनील गुप्ता, हरि दर्शन राजभर,महेंद्र प्रताप वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,अमरजीत मौर्य,सदा राम वर्मा,सुभाष वर्मा, दिनेश चौधरी,मनोज मौर्य,अभिषेक निषाद आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने