अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को अपराधी और अपराध मुक्त कर भयमुक्त वातावरण बनाना चाहती है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करने में कई बार सोचेगा।जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर उनके आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं प्रदेश शासन से दिलाए जाने की आश्वाशन देते हुए जिलाधिकारी को परिवार की सुरक्षा और सुविधा देने का आदेश दिया।
       विधि न्याय और कानून मंत्री बृजेश पाठक के साथ विधायक अनीता कमल, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,दशरथ यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक उपमा पाण्डेय,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,पूर्व मण्डल अध्यक्ष जवाहिर मौर्य, धर्मवीर मिश्र,भगवान पांडेय, कृष्ण भगवान मिश्र,गंगा मिश्र, महेन्द्र प्रताप वर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह,सभासद अतुल वर्मा आदि ने पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने