*ब्रेकिंग प्रतापगढ़:-* बीती शाम शौच के लिए निकली लड़की की हत्या से मची इलाके में सनसनी। गन्ने के खेत में मिला खून से लथपथ लड़की का शव। लड़की के सिर पर मिले गंभीर चोटों के निशान। बीती शाम लगभग 8:30 बजे घर से शौच के लिए निकली लड़की नहीं लौटी घर, तो परिवार के लोग निकले ढूंढने। लड़की का नाम बताया जा रहा सुनीता लगभग (21वर्ष)। खून से लथपथ हुई लड़की का शव देख ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद। परिजनों में मचा कोहराम।
फतनपुर थाना क्षेत्र की घटना।

*संतोष यादव, ब्यूरो चीफ*
  *(हिंदी संवाद)*
   *प्रतापगढ़ यूपी*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने