*कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर कैबिनेट मंत्री का किया  गया  नागरिक अभिनंदन*

 *कैसरगंज(बहराइच)कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का भाजपा मंडल कार्यालय कैसरगंज पर एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कैसरगंज को लोकसभा और विधानसभा का तो गौरव प्राप्त था लेकिन राजस्व के अभिलेखों में कैसरगंज डिहवा शेर बहादुर के नाम से ही जाना जाता रहा लेकिन अब कैसरगंज की खुद एक पहचान नगर पंचायत के रूप में होगी। यहां के निवासियों को सभी नगरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।समारोह में मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, राम सतीश वर्मा,  नरेंद्र चौधरी, बादशाह सिंह,अधिवक्ता गंगाधर मिश्रा,बुद्धिसागर सागर गुप्ता,   आदि ने कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें नगर पंचायत बनवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्वर्णकार सभा की ओर भगवान दास सोनी, राकेश सोनी,अनिल सोनी,रतन पारीक आदि ने प्रतीक चिन्ह, फूलमाला व शाल ओढाकर  उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह व प्रभात सिंह आदि ने अपनी ओर से शाल ओढाकर कैबिनेट मन्त्री को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन पीआरओ कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा,  मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,पूर्व प्रमुख रामराज वर्मा,ओम प्रकाश अवस्थी, त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, पूरन चौधरी, अजय सिंह, मोहम्मद सरफुद्दीन, विवेक सिंह, सत्यम सोनी, बडकऊ सिंह, बृजेश सिंह आदि गणमान्य उपस्थित  रहे।


तहसील कैसरगंज से संवाददाता रूप नारायण यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने