*जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थल ग्राम सिसई व गोआश्रय स्थल ग्राम कलवारी का औचक निरीक्षण*
*गोआश्रय स्थल खुला होने पर जिलाधिकारी ने किया नाराजगी, ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने का दिया निर्देश*
*कमजोर बछड़े को देखकर जिलाधिकारी ने व्यक्त किया नाराजगी ,पर्याप्त चारे की व्यवस्था किए जाने का दिया निर्देश*
दिनांक 8 दिसंबर 2020
जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति द्वारा गोआश्रय स्थल ग्राम सिसई व गोआश्रय स्थल कलवारी का औचक निरीक्षण किया गया। अस्थाई गोआश्रय स्थल ग्राम सिसई के निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस गोआश्रय स्थल का संचालन पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान  गोआश्रय स्थल में 28 गोवंश उपस्थित पाए गए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गो आश्रय स्थल पूरी तरह से त्रिपाल से ना ढका होने पर नाराजगी जताते हुए पूरी तरह से गोआश्रय स्थल को ढके जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को समस्त पशुओं का ईयर टैगिंग व टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया गया।  जिलाधिकारी द्वारा गोवंश हेतु समुचित चारे की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल को और बड़ा की जाने का निर्देश दिया गया। गोआश्रय स्थल में कमजोर बछड़े देखकर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी गोवंश को पर्याप्त मात्रा में चारा मिले उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जल्द ही दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत द्वारा संचालित गोआश्रय स्थल ग्राम कलवारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान को आश्रय स्थल में 20 गोवंश व महिष्वंश से उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोवंश का टीकाकरण,एयर टैगिंग व नियमित रूप से चेक किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश को  ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में चारे  की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया । 

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आनन्द मिश्र 
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने