लॉकडाउन के दौरान तमाम लोगों ने घरों में रहते हुए आपदा को अवसर में बदला और अपनी क्षमताओं का विकास करते हुए प्रतिभा को निखारा। बनारस की कुछ महिलाओं ने ऐसा ही कर दिखाया है। रवींद्रपुरी में रविवार को अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से महिलाएं पहुंचीं जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान नए प्रयोग किए हैं। इनमें से कुछ छात्राएं हैं तो कुछ प्रोफेशनल व इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी हैं।

सुंदरपुर निवासी पूजा पटेल बीएड की छात्रा हैं। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की थीम पर पिस्ते और पेंसिल के छिलके से ऐसे गिफ्ट रैपर तैयार किये हैं जो सस्ते और आकर्षक हैं। सिगरा स्थित विद्या विहार कॉलोनी की खुशबू लड्ढा ने बताया कि स्कूल के समय पेंटिंग शौक था। इसके बाद कभी फोकस नहीं किया। लॉकडाउन में समय मिला तो मंडला आर्ट पर आधारित उपयोगी वस्तुएं बनाईं प्रदर्शनी में इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने