NCR News:स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने चलो बनाएं आत्मनिर्भर युवा अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद गौतम गंभीर ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ ने की।इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्रनाथ दत्त जिन्हें स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाता है उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं का योगदान सबसे ज्यादा होता है।इसलिए हमें अपनी भूमिका को जानने की जरूरत है और भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा स्किल्ड मैनपावर वाला देश बनाना है। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष थे जो सदियों में एक बार जन्म लेते हैं और हमें गर्व हैं कि वो एक भारतीय थे। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि अगर जीवन में कभी निराशा का सामना करना पड़े तो ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने