✒️ *कोतवाली कालपी में हुआ ज्ञानभारती चौकी इचार्ज रवि मिश्रा का विदाई समारोह*          

✒️ *बडी़ सख्यां में विभाग के लोगो के अलावा राजनैतिक दलो,धार्मिक व सामाजिक सगंठनों के अलावा मीडिया के लोग रहे मौजूद*                             

✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️

*कालपी - गत दिवस पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के दौरान ज्ञानभारती चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण एट थाने में होने के बाद आज कोतवाली कालपी में प्रभारी निरीक्षक आर०के०सिंह की मौजूदगी में उपनिरीक्षक रवि मिश्रा का विदाई समारोह समपन्न हुआ।जिसमें बडी़ सख्यां में पुलिस विभाग के लोगो के अलावा राजनैतिक दलों,समाजसेवी सगंठनों,हिन्दू संगठन के लोगों के अलावा मीडिया के लोग मौजूद रहे।*                                                *कोतवाली कालपी के अतिथि गृह में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर०के०सिंह ने कहाकि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है आना जाना लगा रहता है।आप लोग स्थाई है तथा हम लोग आस्थाई है।उनकी कार्यशैली अलग थी।वह बुन्देलखण्ड के जनपद के प्रवेश द्वार पर थे अब वह अन्तिम द्वारा पर है।मेरी शुभकामनाएं है।वही उपनिरीक्षक रवि मिश्रा ने कहाकि यहां के लोगों का बहुत स्नेह और प्यार मिला इसे कभी नहीं भुला पाऊंगा।यहां कई बडे़ मामलों में खुलासा करने का अवसर मिला।इस दौरान उपनिरीक्षक कमल प्रताप,उपनिरीक्षक राम विनोद, उपनिरीक्षक विनेश कुमार, ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी राजू पाठक,बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार तिवारी एड०,दीपक शर्मा,नीलाभ शुक्ला, कन्हैया मिश्रा,हर्ष विश्नोई,दिलीप पाठक सभासद,श्याम सिंह यादव सभासद,हरिशचंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेयी,मनोज पाण्डेय, सतीश द्विवेदी,योगेश द्विवेदी, सोनू महाराज,रेहान,शिवम,अकिंत पाण्डेय,रणविजय सिंह,घनश्याम मिश्रा,कमल सिंह,लल्ला शुक्ला आदि बडी़ सख्यां मे लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा पत्रकार द्वारा किया गया।


जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने