मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस दौरान तशा खान ने केक काटा।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी हर क्षेत्र में प्रगति करें और देश की सेवा करती रहें। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधाकर, जनार्दन पांडेय और अताउल्ला सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। कहा गया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सभी किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं व व्यापारी खुशहाल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष राज धर दुबे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया। विनोद कुमार, संजय कुमार, संतोष यादव, महेश श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, छोटू चौबे, अरबाज खान, रमेश प्रजापति पप्पू, अशोक गुप्ता आदि थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने