गुरुवार को दिन में हांड़ कंपा देने वाली ठंड रही। न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसे शीतलहर की स्थिति माना गया है। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार न्यूनतम तापमान में कमी और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। इससे पहले दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने