त्योहार नजदीक आते ही वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री तेज हो गई है। दिल्ली के अलावा बरेली, आगरा और पश्चिमी  उतर प्रदेश के कुछेक अन्य जिलों से चोरी छुपे मांझे की बड़ी खेप शहर में आ गई है। यहीं से पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही बिहार तक भी भेजी जा रही है। इसके बावजूद जिला पुलिस और प्रशासन ने तलाशी अभियान नहीं शुरू किया। 


चीने मांझे की चपेट में आने से बीते साल अगस्त में पांडेयपुर क्षेत्र में मासूम बच्ची की मौत हो गई थी और उसके पिता घायल हो गए थे। इसके अलावा आए दिन लोगों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी घायल होते रहते हैं। इसके बावजूद इसकी बिक्री रुक नहीं रही है।  शहर में दालमंडी, हड़हा, बेनिया, औरंगाबाद, खोजवा, सरैया, नदेसर जैसे दर्जनों ऐसे स्थान हैं, जहां चीनी मांझा आसानी से मिल जाता है लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर में नहीं आ पाता है। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही शहर के चिह्नित स्थानों में अभियान चला कर प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने