मिर्जापुर। शनिवार को अपना दल एस के कैंप कार्यालय लखनऊ में बैठक कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द के प्रस्तावित नामों से, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज एवं संबंधित मंचों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के पश्चात अपना दल एस के निम्न राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों की सूची की घोषणा हुई। जिसमें क्रमानुसार चिकित्सा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एस पी पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बौद्धिक मंच राजेंद्र प्रसाद मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्र मंच अभिषेक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापार मंच रितेश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच सुजीत पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बौद्धिक मंच राजेंद्र मौर्य, प्रदेश महासचिव किसान मंच राम समुझ, प्रदेश महासचिव अनुसूचित जनजाति मंच सूर्यभान पासी का चयन किया गया है। पदोन्नति से मिर्जापुर में सभी कार्यकर्ता में उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने