शनिवार को धूप निकलने और बर्फीली हवा की रफ्तार कम होने से दिन के समय ठंड और गलन से थोड़ी राहत मिली। दिन के तापमान में वृद्धि हुई मगर रात के तापमान में कमी आई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था, वह बढ़ कर 19.8 डिसे हो गया। न्यूनतम तापमान 8.6 से घट कर 6.2 डिसे हो गया।

वातावरण में नमी की मात्रा में भी कमी आई। नमी 97 फीसदी से कम होकर 87 फीसदी पर चली आई। इसलिए शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा काफी राहत थी। हालांकि, तीन बजे के बाद गलन फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक फरवरी तक घना कोहरा और कड़ाके के ठंड की स्थिति बनी रहेगी। अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम है। पांच फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का पूर्वानुमान है कि एक फरवरी से पहले गलन और ठिठुरन से राहत के आसार नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने