रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज के कंबल वितरण कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचे, दाऊजी के दर्शन किए 
मथुरा || बलदेव
प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री उदयभान सिंह ने अपने हाथों से ग्राम हथकौली और आसपास के गांवों से आए जरूरतमंद विकलांग, विधवा व गरीब महिलाओं को ये कंबल, टोपे व जर्सी आदि वितरित किए।
हथकौली में रिटायर्ड एडीओ राम प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में ''रोटरी क्लब आफॅ वृंदावन हेरिटेज'' के  मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, क्लब के अन्य पदाधिकारी जॉनी भाटिया, भरत शर्मा, अंशु बजाज, मुकुल वार्ष्णेय, राधाकांत शर्मा, मनीष वर्मा आदि ने गांव पहुंच कर गर्म वस्त्र कंबल, जर्सी व कैप आदि ने भी असहाय, विकलांग व विधवाओं को गर्म वस्त्र वितरित किए। मथुरा के समाजसेवी अजय कांत गर्ग ने भी कंबल वितरित कराए।
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों ने पटुका पहनाकर श्री नवीन चौधरी एवं क्लब के अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। श्री नवीन ने मंत्री उदयभान सिंह को गर्म शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। ब्रज के प्रमुख भागवताचार्य रमाकांत गोस्वामी का भी अभिनंदन किया गया। 
कार्यक्रम में रिटायर्ड एडीओ राम प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह और डॉ अरुण प्रताप सिंह व अन्य ने मंत्री, उनकी पत्नी श्रीमती शांति देवी व सुपुत्र प्रोफेसर संजीव सिंह को दाऊजी महाराज-रेवती मैया की सुंदर तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।
मंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि मथुरा वृंदावन की समाजसेवियों द्वारा यह सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय है। शहर से दूर गांवों के गरीबों की मदद के लिए क्लब अपने सेवा कार्य आगे भी जारी रखे। ऐसे सेवा कार्य दूसरे लोगों को प्रोत्साहन देने वाले हैं। गरीबों की मदद के लिए ऐसी सेवा  बेहद जरूरी हैं। इस सबके लिए क्लब के मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी को मंत्री ने साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में मंत्री उदय भान सिंह ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से खेती के अलावा खेती से जुड़े छोटे उद्योग चलाने और रोजगार के दूसरे साधन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता घमंडी सिंह 'भगत जी' ने की। ग्राम हथकौली के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को मंत्री जी ने मंच पर बुला कर अपने हाथ से पटुका पहनाया और साफा बांधकर सम्मानित किया। हथकौली के पूर्व प्रधान केदार सिंह एवं श्यामवीर सिंह ने भी मंत्री का स्वागत किया। संचालन  किलोनी के ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने