वाराणसी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को दो दिन पहले अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने जब परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी है।


चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की(16) घर से दो दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने युवती के खोजबीन शुरू की। आस-पास के गांव से लेकर पड़ोसियों ने खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने समाज के डर से लड़की के गायब होने की बात किसी को नहीं बताई। शनिवार की देर शाम परिजनों को पता चला कि उनकी पुत्री गांव के ही किसी व्यक्ति के घर पर है। जब परिजन उसके घर पहुंचे और पूछताछ की। तो वह घर पर लड़की के न होने की बात कहकर झगड़ने लगा।इसके बाद परिजन घर चले गए। रविवार की सुबह परिजन आसपास के लोगों के साथ उसके घर पहुंच गए। जब सभी लोगों ने उसके घर में घुसकर किशोरी की तलाश की तो, कमरे में मिल गई। जिसे व्यक्ति ने कैद करके रखा गया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने