◆ *कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने हेतु उद्योग मंत्री दत्तीगांव से चर्चा कर मांग प्रस्ताव पत्र सौपा*

*◆ कुक्षी जिला बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा- मंत्री दत्तीगांव*

*कुक्षी।* धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में म.प्र. शासन के राजस्व विभाग अवर सचिव सुमन रायकवार द्वारा पत्र क्रमांक-861/894/2019/सात-7 भोपाल दिनांक-28/12/2019 प्रेषित  कर धार कलेक्टर से कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन व अभिमत विभाग को भेजने का भी लिखा गया था। जिसकी प्रतिलिपि सोमेश्वर पाटीदार सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" को भी प्राप्त हुई थी। 
कुक्षी आगमन पर उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने विषयक राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र सहित प्रस्ताव पत्र सौपा। 
उद्योगमंत्री दत्तीगांव ने विस्तृत में चर्चा करते हुए कहा कि, कुक्षी को जिला बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। 
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, बाग़ उपसरपंच दिनेश झंवर, राजेश बलदेवा, प्रेस क्लब अध्यक्ष आशीष परसाई, डही से दुर्गेश वर्मा, गोपाल माहेश्वरी, देवेंद्र जैन, निरंजन सोनी, रमेश पिराग पाटीदार, थोक किराणा व्यापारी संघ के सचिव रूपेश बड़जात्या, रोहित भावसार, गौरव ब्रजवासी, मनीष भावसार सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 सौपे गए प्रस्ताव में कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में प्रस्तावित जिला कुक्षी का नजरी नक्शा सहित बिंदु वाइज़ क्रमांक-01 से 28 तक कुक्षी जिला बनाने सम्बंधित लगभग समस्त जानकारी से परिपूर्ण प्रस्ताव व जिला बनाने के समर्थन में आये संगठनों के समर्थन पत्र दिये गए है। 
सामाजिक कार्यकर्ता पाटीदार ने बताया कि, उद्योगमंत्री दत्तीगांव से विस्तृत में चर्चा कर कुक्षी जिला बनने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी, शासन अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए कुक्षी को जिला घोषित करके स्थापित कर क्षेत्र को बड़ी सौगात देने की बात कही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने