NCR News:कुछ राज्यों में जब से लव जिहाद को लेकर कानून बना है। उसके बाद अचानक आरोपियों के पकड़े जाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक आरोप में अमन विहार थाना पुलिस ने बाप-बटे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुहैल और उसके पिता शाफिक अहमद के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस ने पॉस्को के तहत भी मामला दर्ज किया है।जबकि सुहैल की मां पर भी पीडि़ता ने मारपीट और मानसिक रूप से प्रताडि़त का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की अमन विहार इलाके में रहती है। जबकि लड़का भी उसी इलाके में रहता है। लड़की जब किशोरी थी। उसी समय वह आरोपी सुहैल से मिली थी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने बीते 9 अक्टूबर को तीस हजारी कोर्ट में शादी भी कर ली थी।लड़की का आरोप है कि उसको नहीं पता था कि लड़का दूसरे धर्म से वास्ता रखता है। उसने उसके धर्म के हिसाब से नाम रखकर अपने जाल में फंसाया था। जिसके बारे में उसको जब पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। उनको पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। मामले में उसने अपने परिवार वालों को भी बताया था, जो काफी परेशान हो गए थे।मामले का खुलासे होने के बाद सुहैल और उसके पिता शाफिक अहमद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसको घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। उसको मानसिक शारीरिक रूप से काफी प्रताडि़त करते थे और मारपीट करते थे। आलम यह हो गया था कि वह अपने परिवार तक से बात नहीं कर पाती थी। वह किसी तरह से उनके ससुराल वालों के चुंगल से बाहर आई और परिवार को मामले की जानकारी दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने