अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को रश्मिनगर (लंका) स्थित एक गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें जिला पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीट हासिल करने के लिए निर्देश दिये। कहा, कार्यकर्ता बूथ वार मतदाताओं से मिले और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। साथ ही उन्हें पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास करें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद 2022 में विधानसभा चुनाव होने है, उसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। अपना दल चुनाव तक मजबूत स्थिति में रहेगा। हम संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रहे है। विस चुनाव एनडीए के साथ मिलकर पार्टी लड़ेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को कोऑर्डिनेट करने और इलाकावार भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने को कहा। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने