वित्तीय वर्ष 2020-21 में अयोध्या शोध संस्थान अयोध्या फैजाबाद को 20-सहायता अनुदान-सामान्य में रू0 81.25 लाख स्वीकृति
लखनऊ: 12 जनवरी, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020 में अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या फैजाबाद को 20 - सहायता अनुदान सामान्य (गैर वेतन) आयोजनेत्तर पक्ष में प्रतिधनित धनराशि रू0 325.00 लाख के सापेक्ष तृतीय किश्त के लिए रू0 81.25 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति धनराशि का व्यय केवल अनुमोदित मद/ योजनाओं पर किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि व्यय करने के लिए बजट मैनुअल और सुसंगत नियमों अथवा अन्य स्थाई आदेशों से शासकीय अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी की जहां आवश्यकता हो, व्यय करने से पूर्व स्वीकृति प्राप्त किया जायें। उपयुकर््त स्वीकृति धनराशि के सम्बंध में वित्त विभाग के मितव्ययिता सम्बंधी आदेशों तथा व्यय पर नियंत्रण के सम्बंध में निर्गत शासनादेश का भी अनुपालन सुनिश्चिित किया जायेगा।-----अयोध्या ब्यूरो चीफ डा०ए०के०श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने