केबिल जल जाने से कई घण्टे बिजली गुल रही। 
औरैया // बिजली उपकेंद्र अछल्दा के रुरुगंज फीडर की केबिल शनिवार सुबह जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तो गेहूं सिंचाई का समय दूसरे बढ़ी सर्दी। इससे लोग बेहाल हो गए हैं लेकिन, संबंधित विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता से समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं शनिवार सुबह करीब छह बजे अछल्दा उपकेंद्र पर लगे रुरुगंज फीडर की 11 केवी की केबिल जल गई, जिससे कस्बा रुरुगंज समेत कई गांवों की सप्लाई दोपहर तक ठप हो गई। घंटों बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। भीषण सर्दी में घंटों बिजली न आने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। लोग पानी के लिए तरस गए। बिजली न आने पर क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अफसर, एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारियों को फोन कर जानकारी लेनी चाही। इसके बाद विद्युत निगम की टीम ने जली हुई केबिल बदलने का कार्य शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। लगातार तीसरे दिन आई खराबी से विद्युत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी गेंहू की फसल को मौजूदा समय पानी की आवश्यकता है, लेकिन दिन में बिजली न मिलने से खेतों में पानी लगाने में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने बिजली कर्मचारियों पर समय से बिजली न देने का आरोप लगाया है। अछल्दा उपकेंद्र के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि रुरुगंज फीडर की केबिल जलने के कारण रुरुगंज क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे कर्मचारियों के आते ही ठीक करा दिया गया।

   जे. एस. यादव
हिन्दी संवाद न्यूज
       औरैया 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने