मथुरा || भारतीय किसान यूनियन व राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार तोमर जी के निर्देश पर संयुक्त रूप से मथुरा महानगर के भूतेश्वर अमरनाथ रोड पर कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में , व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय राकेश टिकैत जी के समर्थन में प्रदर्शन कर दर्जनों भारतीय किसान यूनियन व राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी मांट विधानसभा के बाजना मोर की इंटर कॉलेज में होने वाली राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी जी की सभा में काफिले के साथ प्रस्थान किया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव बबलू चौधरी भारतीय किसान यूनियन के शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरेशी रालोद नेता आबिद कुरैशी भारतीय किसान यूनियन के युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी भारतीय किसान यूनियन के शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी भारतीय किसान यूनियन के शहर महामंत्री फैजान कुरैशी युवा नेता कैफ कुरैशी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने