अम्बेडकर नगर। नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल रहे और धूप निकलती रही लेकिन रविवार को दोपहर बाद आसमान में पूरी तरह से बादल छा गये। प्रदेश के पश्चिमी अंचल में हुई बरसात के बाद मौसम में आये इस बदलाव से बरसात की आशंका बढ़ गई है। आसमान में बादल छाये रहने के कारण रविवार को सूर्य के दर्शन कुछ समय के लिए हो सके थे। हालांकि इसके बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नही महसूस की गई। हवा न चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। संभावना जताई जा रही है कि यदि हल्की भी बरसात हुई तो तापमान में गिरावट आना लाजिमी है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे के अंदर हल्की बरसात की आशंका भी जताई है। कृषि से जुड़े लोगों ने बरसात होने को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने