NCR News:दिल्ली में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है। यही वजह है कि रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को भी राजधानी में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई। वहीं, इस बार शीतलहर भी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है, क्योंकि अभी दिल्ली में लगातार छह दिन शीतलहर चल चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीतलहर चली थी। आगामी 30 जनवरी तक शीतलहर थमने की संभावना नहीं है।प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 59 फीसदी दर्ज किया गया।दिल्ली का लोदी रोड इलाका 3.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग की मानें तो यह पहली बार है जब पिछले 10 वर्ष में जनवरी बीतते हुए अधिक सर्दी का रंग दिखा रही है। अमूमन जनवरी की सर्दी में न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने