मथुरा || मथुरा के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डॉक्टर मुनेंद्र सिंह के असामयिक निधन की खबर है।
जनपद के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह के अनुसार कल उन्होंने उनके साथ कार्यालय में अच्छे ढंग से कामकाज किया था। देर शाम घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पहले उन्हें नयति और फिर गुड़गांवा हरियाणा के मेदांता मेडिसिटी ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने