उतरौला(बलरामपुर)
गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में पूड़ी पकवान के साथ ही विशेष रूप से खिचड़ी बनायी गई। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजन-अर्चन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 
भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में शाम को ब्रह्मदेव स्थान पर सामूहिक खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम रखा गया। सहभोज में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता, सीबी माथुर, अमित गुप्ता, देवानंद गुप्ता, संदीप वर्मा,महेंद्र प्रताप सिंह, नवरतन वर्मा, बंदना पासवान,रमेश , सुरेंद्र ,अंकुर, हर्षित, लालजी,  मनोज, अनिल,अभिषेक चौरसिया, विशाल,राजू,शुभम सहित बड़ी संख्या में लोगाें ने हिस्सेदारी की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिचड़ी पर्व को लेकर खासा उल्लास दिखा। लोगों ने पूजन अर्चन के साथ ही स्नान दान कर भगवान सूर्य की विशेष अराधना की। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बाजारों में चिउरा, लायी, तिलवा आदि की बिक्री भी खूब हुई।
अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस तिथि के बाद से दिन में वृद्धि और रात छोटी होने लगती है। परंपरा के तहत गुरुवार को जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की। सभी ने एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।

असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने