बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती रविवार को सपा के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की रणनीति भी बनाई गई। सपाजनों ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी चिंतन पर चर्चा की। साथ ही 26 जनवरी को प्रत्येक तहसील पर किसान के साथ ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगा कर रैली निकालने के मुद्दे पर चर्चा हुई। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने