*धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस*
*जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलायी गयी*
*एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज में जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं, अध्यापकों, एन0सी0सी0 कैडेटो को मतदाता दिवस के अवसर मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाया गया*
दिनांक 25 जनवरी, 2021
बलरामपुर। 25 दिसम्बर, 2021/मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा प्रातः 10ः00 बजे एम0पी0पी0 इण्टर काॅलेज में छात्र/छात्राओं, अध्यापकों, एन0सी0सी0 कैडेटो को मतदाता जागरूकता व मताधिकार प्रयोग व यातायात नियमों का संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात् उपस्थिति लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने व यातायात नियमांे का पालन करने के लिए अपने आस-पास के क्षेत्रों में भी लोगों में जागरूकता लाने की अपील की। 
                                  इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीएमओ डाॅ0 विजय बहादुर सिंह, अपर सीएमओ डा0 एके0 सिंघल,  डीआईओएस गोविन्द राम, तहसीलदार शेखआलमगिर, यातायात प्रभारी वीरेन्द यादव, चन्दन पाण्डेय, जेपी तिवारी, एम0पी0 इण्टर काॅलेज, डी0ए0बी0 इण्टर काॅलेज, सुन्दर दास, आदर्श इण्टर काॅलेज, गल्र्स काॅलेज, बाबू हरित क्रान्ति इण्टर काॅलेज व अन्य विद्यालयों/काॅजेजों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। 
                                 तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रागंण में अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्प दिलाया और कहा कि भारत के नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखनी चाहिए। लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखना चाहिए तथा मतदान के समय अपने मत का सही प्रयोग करते हुये स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बगैर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त जनपद  के समस्त सरकारी/अर्धसरकारी, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा भी मतदाता दिवस पर शपथ लिया गया। 
                             राष्ट्रीय मतदाता शपथ ग्रहण के समय कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहीद अहमद, निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
आनन्द मिश्रा
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने