NCR News:भाजपा के नगीना मंडल प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता एवं मेवात विकास अभिकरण के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद राजाका ने कहा कि प्रदेश में मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। प्रदेश में पारदर्शिता के साथ सभी नौकरियों की भर्ती की जा रही है। मनोहर लाल जैसा मुख्यमंत्री आज तक हरियाणा में हुआ और ही होगा। भाजपा नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने और राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव को बल प्रदान करने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने