उतरौला (बलरामपुर) बार एसोसिएशन उतरौला के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर   प्रहलाद यादव व उपाध्यक्ष पद पर रघुवंश सिंह व महामंत्री पद पर अखिलेश सिंह विजई घोषित किए गए। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश दत्त चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में प्रहलाद यादव  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीरेंद्र सिन्हा को मतों एक मत से हराया। प्रहलाद यादव को 94 मत व बीरेंद्र सिन्हा को को 93 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए रघुवंश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुस्तफा हुसेन को 40 मतों से हराया। इसमें रघुवंश सिंह को 114 व मुस्तफा हुसेन को 74मत मिले। 
इसी तरह महामंत्री पद के चतुर्कोणीय मुकाबले में अखिलेश सिंह को 70,प्रेम चंद सोनी को 48, अभिमन्यु कुमार जायसवाल को 41 व ओम प्रकाश श्रीवास्तव को 21मत मिले।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने