अम्बेडकर नगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर विभिन्न दल के नेताओं व शिक्षकों ने मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बँधाया। आपको बता दे कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर चक्रधर त्रिपाठी उम्र लगभग 81 वर्ष ग्राम मुबारकपुर पिकार का इलाज के दौरान आजमगढ़ में मंगलवार को निधन हो गया जो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर चक्रधर त्रिपाठी शिक्षा जगत के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी इनका सराहनीय योगदान रहता था जिनका अंतिम संस्कार आज कम्हरिया घाट पर किया गया ।प्रोफेसर त्रिपाठी के निधन पर विधायक अनीता कमल,जलालपुर विधायक सुभाष राय पूर्व विधायक त्रिवेणी राम प्रमुख जहांगीरगंज धर्मराज यादव रामनगर प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, बालगोविन्द त्रिपाठी, हयात मोहम्मद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी धर्मवीर मिश्रा बसपा नेता मनोज जायसवाल हरिश्चंद्र प्रबंधक सुरेंद्र सिंह शिक्षक उदयराज मिश्रा यशवंत सिंह प्रेमशंकर सिंह सपा के जिला सचिव लालमणि गोंड़ संदीप यादव बिट्टू जितेंद्र निषाद मनोज यादव अवधेश गौतम राम हंस यादव राम पलट गौतम रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बधायां। वही एमएलसी हीरालाल यादव व पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य चक्रधर त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपूर्णनीय क्षति बताया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने