किसानों ने लाल क़िले पर फहराया खालसा पंथ का झंडा, शहीदों का अपमान

जनवरी 27, 2021

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हालात बिगड़े।किसानों ने लाल क़िले पर फहराया खालसा पंथ का झंडा।जगह-जगह बैरिकेड तोड़े। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़। ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह मंगलवार को लालकिले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर झंडे लगा दिए। रैली के दौरान आईटीओ परट्रैक्टर पलटा, एक किसान की मौत। उपद्रियों द्वारा लालकिले पर धार्मिक झंडा लहराने पर कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। कंगना ने दिलजीत-प्रियंका पर साधा निशाना, लिखा-'पूरी दुनिया हंस रही हैं, यही चाहिए था न तुम्हें'. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर वो किसान नेता कहां है जो शांतिपूर्ण परेड का दावा कर रहे थे। ट्रैक्टर परेड में हुए उपद्रव में करीबडेढ़ सौ पुलिसकर्मी घायल। अलग-अलग थानों में दर्ज हुई15 एफआईआर।  यह आजादी के लिए बलिदान देने वालेशहीदों का अपमान। हिंसा ने आंदोलन को किया दागदार।

आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने ताजा विश्वआर्थिक परिदृश्य में वृद्धि का अनुमान जताया है। यहअर्थव्यवस्था में तेजी से पुनरुद्धार को बताता है। वर्ष 2020 में महामारी के कारण इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट काअनुमान है। मुद्राकोष ने अद्यतन रिपोर्ट में 2021 में 11.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया। इस लिहाज से अगलेसाल भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एकमात्र देश होगाजिसकी वृद्धि दर दहाई अंक में होगी। वृद्धि के लिहाज सेचीन 2021 में 8.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर होगा।उसके बाद क्रमश: स्पेन (5.9 प्रतिशत) और फ्रांस (5.5) कास्थान रहने का अनुमान है।आईएमएफ ने आंकड़ों कोसंशोधित करते हुए कहा कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्थामें 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। चीन एकमात्र बड़ादेश है जिसकी वृद्धि दर 2020 में सकारात्मक 2.3 प्रतिशतरहने का अनुमान है। मुद्राकोष के अनुसार 2022 में भारतकी आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत और चीन की 5.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।इस ताजा अनुमान के साथभारत ने दुनिया की तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला विकासशीलदेश का दर्जा फिर से हासिल कर लिया है। इस महीने कीशुरुआत में आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीनजार्जीएवा ने कहा था कि भारत ने वास्तव में महामारी औरउसके आर्थिक प्रभाव से निपटने के मामले में निर्णायककदम उठाया है।उन्होंने कहा था कि भारत की जितनीआबादी है और जिस तरह से लोग आस-पास रहते हैं, उसमेंलॉककाउन बड़ा कदम था। उसके बाद भारत ने लक्षितपाबंदियां और लॉकडाउन लगाया। आईएमफ प्रमुख ने कहाकि इसके साथ नीतिगत कदम उठाए गए। अगर आपसंकेतकों को देखें तो भारत आज कोविड पूर्व स्तर पर पहुंचगया है यानी अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय रूप से पुनरुद्धारहुआ है।

देश में 20 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन। कर्नाटक में सबसेज्यादा करीब ढ़ाई लाख लोगों को लगा टीका। उधर- अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद ब्रिटेन में भी कोरोना से मरने वालोंकी संख्या एक लाख के पार पहुंची।

ट्रैक्टर परेड में हिंसा की वजह से ट्रेन न पकड़ पाने वालों का पैसालौटाएगा रेलवे। मंगलवार रात 9 बजे तक की ट्रेन छूटने पररिफंड के लिए किया जा सकता है अप्लाई।

नरमी के साथ खुले एशियाई बाज़ार। यूरोपीय मार्केट्स में बढ़तके साथ हो रहा कारोबार। वहीं, अमेरिकी बाज़ारों में गिरावट कारुख।

किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाईउच्चस्तरीय बैठक। दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं, विपक्षने सरकार को घेरा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले- जिसतरह आंदोलन को हैंडल किया गया, वह खेदजनक। विपक्षकिसानों के साथ है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने नएकृषि क़ानूनों को ग़लत बताते हुए वापस लेने की मांग की। हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए अफवाहें ना फैलायी जाएं, इसलिए इंटरनेट सेवा रोक दी गयी है।

गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय सेना ने दिखाई ताकत। पहलीबार राफेल जेट भी परेड का हिस्सा बना। बांग्लादेश की टुकड़ीभी पहली बार शामिल हुई। कोरोना के चलते कोई चीफ गेस्टनहीं आया इस बार।

कोविड के नए मामलों में बड़ी गिरावट। पिछले 24 घंटे में करीब9 हज़ार लोग हुए संक्रमित। जून के बाद सबसे कम। इस बीच, सरकार ने राज्यों को कोरोना वैक्सीन के बारे में अफवाह फैलानेवालों के ख़िलाफ़ एक्शन लेने का दिया निर्देश।

टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर चल रही बहस पर पहली बारबोले ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे। कहा- मेरेऔर विराट के बीच में कुछ नहीं बदला। विराट टीम केअविवादित कप्तान हैं और मैं उनका डिप्टी। कंगारूओं परऐतिहासिक जीत के बाद कई पूर्व खिलाड़ी और एक्सपर्टअजिंक्य को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपने की मांग कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 28 साल की एक युवती ने डंडे और पत्थर  से पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी और फिर मां की मदद से शव को आंगन में ही दफना दिया।

इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने मंगलवार को अपने पद सेइस्तीफा दे दिया है समाचार एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयानके हवाले से रिपोर्ट दी है।

दिल्ली के निर्भया गैंग रेप की तरह का एक मामला राजस्थान केसीकर से सामने आया है जहां एक दलित महिला का रेप करउसके निजी अंग में कांच की बोतल डाल दी गई।

3 कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टरों रैली निकाल रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंडे फहरा दिए। इस हिंसा में पुलिस के 86 जवान हो गए, जबकि ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की भी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 7 प्राथमिकी दर्ज की और भी FIR दर्ज की जा सकती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी जिले में 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है। द्वारका में तीन तथा शाहदरा जिले में एक मामला दर्ज किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के संबंध में मोर्चा के साथ दिल्ली पुलिस की कई दौर की बैठक हुई थी। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे छह हजार से सात हजार ट्रैक्टर सिंघू सीमा पर एकत्र हुए। पहले से निर्धारित रास्तों पर जाने के बदले उन्होंने मध्य दिल्ली की ओर जाने पर जोर दिया। बार-बार आग्रह के बावजूद निहंगों की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया और पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया। गाजीपुर एवं टीकरी सीमा से भी इसी तरह की घटना की खबरें हैं।आइटीओ पर गाजीपुर एवं सिंघू सीमा से आए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने लुटियन जोन की तरफ जाने का प्रयास किया। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों एक वर्ग हिंसक हो गया। उन्होंने अवरोधक तोड़ दिए तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। मुंबई के एक विधि छात्र ने मंगलवार को देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान यहां लाल किले में हुई हिंसा का वह स्वत: संज्ञान लें।मुंबई विश्वविद्यालय के छात्र आशीष राय द्वारा लिखे गए पत्र में दावा किया गया है कि ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आतंक फैलाया गया। पत्र में कहा गया है कि जिस प्रकार से लाल किले में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर अन्य समुदाय के झंडे को लहराया गया, उससे देश के सम्मान और गरिमा को चोट पहुंची। इसमें दावा किया गया है कि इस दौरान बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। पत्र में कहा गया है कि यह एक शर्मनाक घटना है और इस घटना से पूरा देश आहत हुआ है। इस घटना के कारण देश के संविधान के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान हुआ है। इस तरह के कृत्यों से भारतीय नागरिकों की संवैधानिक भावनाएं आहत होती हैं।पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस असंवैधानिक कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर जांच और आरोपियों को दंडित करने के लिए इस पूरे मामले में एक विशेष जांच समिति गठित की जाए।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम मुख्यतः शुष्कबना रहा।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और असम में बहुत घनाकोहरा छाया हुआ था।दिल्ली, हरियाणा का हिस्सा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक शीत लहर कीस्थिति बनी रही।कोल्ड डे की स्थिति पश्चिम उत्तर प्रदेश केकुछ हिस्सों में थी।ग्राउंड फ्रॉस्ट पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुआ था।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि. अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरे काघनत्व घटने की उम्मीद है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार औरपश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के छाए रहने केआसार हैं।उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रोंमें अत्यधिक ठंड के दिन बने रहने की संभावना है। बिहार केकुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने