उतरौला (बलरामपुर) 
अधिवक्ता संघ के चुनाव में अब अध्यक्ष महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर चुनाव कराया जाएगा कार्यकारिणी के शेष पदों पर एकल नामांकन के चलते  निर्विरोध मनोनयन तय माना जा रहा है। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद संयुक्त मंत्री पद से अमित कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सयुक्त मंत्री के  तीन पदों पर कायम मेंहदी, नीरज कुमार व प्रवीण कुमार की निर्विरोध नियुक्ति तय है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नसीम अहमद प्रथम व अजय मिश्र का मनोनयन तय है। उप कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सायम मेंहदी व वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर भी पदों के सापेक्ष नामांकन हुआ है। कोषाध्यक्ष बबर अली का भी निर्विरोध मनोनयन तय है। अधिकारी रमेश दत्त चैबे ने बताया कि 30 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रहलाद यादव व वीरेंद्र सिन्हा के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। अखिलेश सिंह, अभिमन्यु, ओमप्रकाश श्रीवास्तव व प्रेमचंद इस पद पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रघुवंश सिंह व मुस्तफा हुसैन के बीच मुकाबला है। 
चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए मनीष पांडेय, मोहिब्बुल्ला खां व शंभू लाल गुप्त व सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव  को विशेष चुनाव सहायक नियुक्त किया गया है।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने