मुख्यमंत्री ने शिक्षक नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य 
श्री ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 16 जनवरी, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षक नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक नेता थे। वे शिक्षक कल्याण व शिक्षा जगत के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री ओम प्रकाश शर्मा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने