*पुलिस प्रशासन की सख्ती से बेबस दिखे सपाई*



सोहावल, अयोध्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किसानों के समर्थन में तहसील मुख्यालय तक शांतिपूर्ण रैली का आवाहन किया गया था। उसी के तहत विधानसभा बीकापुर में वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह 'अनूप' द्वारा अपने आवास डेरामूसी से तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर रैली निकालना था।रात से ही तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आवास का घेराव कर लिया गया था। फिर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने का प्रयास किया। घर से बसहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग तक ट्रैक्टर रैली पहुँचते ही। सोहावल एसडीएम अशोक कुमार शर्मा, थाना रौनाही रामाश्रय रॉय, सत्तीचौरा चौकी इंचार्ज डीएन राय ने सख्ती के साथ उनकी रैली को वापस कर दिया। इसी तरह बहराये गाँव से सयुस जिला अध्यक्ष राणा जय सिंह यादव ने भी रैली निकालने का प्रयास किया था। परंतु मौक़े पर मौजूद चौकी प्रभारी डीएन राय ने उन्हें भी वापस कर दिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गंगा सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन सिंह 'गुड्डू बाबा' सहदेव यादव प्रधान, छोटे लाल यादव, राजेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, अधिवक्ता दीपक सिंह, रामदीन यादव, रवि वर्मा, राजन तिवारी शत्रोहन यादव, सुल्तान खान, अब्दुल कादिर, विकास वर्मा, पवन यादव अभिषेक तिवारी, मोहम्मद अहमद, बब्लू शेखर सिंह, शमशेर सिंह, सुरेंद्र तिवारी, मोहम्मद सुफियान, शक्ति सिंह, राजन सिंह,अतुल यादव, केडी मिश्रा, सलमान, विजय तिवारी, गंगाराम, अमन वर्मा, गोल्डी सिंह, आकाश सिंह, राम उजागिर यादव, जिलाजीत यादव सहित सैकङो लोग उपस्थित रहे..!-----++++अयोध्या ब्यूरो चीफ डा०ए०के०श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने