मथुरा || छाता ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल एवं अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आगामी माह में वृन्दावन महाकुंभ में लगने वाले शिविर के संदर्भ में आवश्यक बैठक ब्राह्मण नगला धर्मपुरा में संपन्न हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि संस्था के सहयोग से 16 फरवरी से 25 मार्च तक चलने वाले शिविर में परशुराम अखाड़ा, नारी शसक्तीकरण शिविर, वृद्धजन सम्मान समारोह, यज्ञोपवीत संस्कार, प्रतिभा सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु ने बताया कि 40 दिवसीय शिविर में प्रात एवं साय स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर 11 दिवसीय वैदिक हवन यज्ञ के साथ आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इसमें ब्रज की प्राचीन धरोहर, पुरातत्व अवशेष, स्थल, ललित कला और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थलों की तस्वीरें नजर आएंगी।इस अवसर पर पं भारत शर्मा, पं सतीश उपमन्यु, पं खेमचंद शर्मा, पं गंगाराम शर्मा, पं तुलसीराम अध्यापक, पं श्याम शर्मा, पं दीनदयाल शर्मा, पं राजेश शर्मा, पं गोकलेश शर्मा, पं ओमप्रकाश शर्मा, पं राधेश्याम शर्मा, पं मेघश्याम शर्मा सहित दर्जनों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने