मिर्जापुर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती करने पर जोर दिया। इस दौरान कई विभागों की ओर से स्टाल लगाकर किसानों को अपने-अपने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
चील्ह, कोन ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित किसान मेला का नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। नगर विधायक ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों के हित में काम नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रहे। खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला ने सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। उक्त अवसर पर सर्वेश सिंह, प्रीतम, राम सुंदर ,ओम प्रकाश यादव, विनोद कुमार प्रजापति, डा एसपी सिंह, डॉक्टर शिवम सिंह उपस्थित रहे।
सीखड़, किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन ब्लाक मुख्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह पटेल के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कृषि उपनिदेशक अशोक उपाध्याय किसानों के कल्याण के लिए विभाग की ओर से चलाए जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी। उपकृषि निदेशक ने किसानों से रासायनिक उर्वरक के बजाय जैविक खाद के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होने समय-समय पर मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी। उक्त अवसर पर अमरनाथ, केके सिंह, हरिनाथ यादव, रामबाबू सिंह, लाल बहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फणींद्र श्रीवास्तव ने किया। कृषि मेले में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, आंगनबाड़ी नवचेतना कृषि रक्षा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने