चित्रकूट ब्रेकिंग- जिले के युवा तेज- तर्रार कुशल नेतृत्व के धनी पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के कुशल दिशा - निर्देशन में विगत दिनों पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पुर  गांव में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हत्या में प्रयुक्त राइफल समेत पहाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा।




             प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  अंकित मित्तल के निर्देशन में अवधेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी पहाड़ी तथा उनकी टीम ने मु0अ0सं0 187/2020 धारा 302/323/504/120 बी व 30 शस्त्र अधिनियम के वाँछित अभियुक्त कमलेश रैकवार पुत्र रामखिलावन रैकवार निवासी प्रसिद्धपुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को अलाकत्ल रायफल 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।
   आपको बताते चलें 29.12.2020 को समय लगभग रात 9 बजे थाना पहाड़ी अन्तर्गत प्रसिद्धपुर गांव में  कमलेश रैकवार ने  आपसी विवाद पर अपनी लाइसेंसी राइफल से अशोक कुमार सिंह व उनके भतीजे शुभम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी था तथा कमलेश रैकवार के पुत्र राहुल रैकवार द्वारा कमलेश रैकवार को पकड़ने का प्रयास करने वाले आकाश सिंह व उसकी मां को लाठी मारकर घायल कर दिया था।  पुलिस अधीक्षक ने  घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये थे।

पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देश को मद्दे नजर रखते हुए  थाना प्रभारी  पहाड़ी तथा उनकी टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में कल रात पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव के पास स्थित चौसठ देवी मंदिर के पास मुख्य अभियुक्त कमलेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह अभियुक्त डबल मर्डर करने के बाद से फरार चल रहा था। राहुल रैकवार  को भी पुलिस 2 दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।
रिपोर्ट- संदीप द्विवेदी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने