अम्बेडकर नगर ÷ विकास के लिए स्थानीय स्तर पर चयनित प्रतिनिधि और समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।गांव का विकास देश की प्रगति का आधार होता है।जिसके लिए आवश्यक है कि ग्राम सभा,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीत कर आए।तभी स्थानीय स्तर पर क्षेत्रों का समुचित विकास संभव हो सकता है।
        उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने टांडा विधान सभा क्षेत्र की सद्दरपुर मण्डल के जिला पंचायत वार्ड टांडा पूर्वी उत्तरी और टांडा मध्य द्वितीय के ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
         भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पुरुषार्थ से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को मूल मंत्र के रूप में मनाते हुए कार्य कर रही है।
       त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए जनपद में चल रहे बैठकों में मंगलवार को सम्पन्न हुए बैठकों में जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह ने कटेहरी तृतीय और चतुर्थ,सुमन पाण्डेय ने टांडा मध्य, मनोज मिश्र ने बसखारी दक्षिणी,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी भियांव उत्तरी और दक्षिणी,अमरेंद्र कांत सिंह ने जहांगीर गंज पूर्वी और मध्य,सुरेश कन्नौजिया ने जहांगीरगंज दक्षिणी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अकबरपुर प्रथम और द्वितीय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने जलालपुर पूर्वी और रामनगर पूर्वी,दीपक तिवारी ने भीटी प्रथम, दिलीप पटेल देव ने कटेहरी प्रथम की बैठक को सम्पन्न कों सम्पन्न कराया।
     जिला पंचायत वार्डों की बैठक में प्रमुख रूप से भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ब्लॉक संयोजक पूर्व विधायक जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,मण्डल अध्यक्ष दान बहादुर यादव,सुनील गुप्ता,अमरजीत मौर्य,राजेन्द्र निषाद,महेन्द्र प्रताप वर्मा, रणंजय सिंह,अभिषेक निषाद,सदा राम वर्मा,कुलदीप सिंह,ब्लॉक संयोजक राम शब्द वर्मा,गया प्रसाद वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्णभगवान मिश्र, अरविन्द उपाध्याय, राघव तिवारी, सुनीत द्विवेदी, अशोक चौधरी,लक्ष्मीप्रसाद चौधरी,चंद्र शेखर वर्मा,राम धनी वर्मा,नीलू वर्मा,रमेश यादव,रमेश मौर्य,कौशल सिंह,अजय सिंह कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने