NCR News:पिछले कई दिनों से दिल्ली में न्यूनतम तापमान का पारा तेजी से गिरने के कारण ठंठ बढ़ती जा रही है। सोमवार यानी 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, रविवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे होता है।देश की राजधानी शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। वहीं 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से तेज हवाओं के कारण एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है उसके पीछे बड़ी कारण यह है कि पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी मैदानों में ठंड से उतनी मुश्किल और बढ़ेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने