चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार सिंह को संस्कृत सेवा सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।
संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्थान काशी उत्तर प्रदेश द्वारा उनको संस्कृत सेवा सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्कृत की यह संस्था प्रत्येक वर्ष संस्कृत विद्वानों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार प्रदान करती है। कोविड 19 के कारण इस वर्ष यह पुरस्कार आनलाइन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. चंद्रकांत दत्त शुक्ल ने बताया कि यह पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने प्रदान किया। डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने अब तक संस्कृत की दो पुस्तकों का सम्पादन, संस्कृत की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में कुल 37 शोधपत्र प्रकाशित करा चुके हैं तथा 42 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में प्रतिभाग कर शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने