पूर्व जिपंस अपने समर्थकों के साथ  भाजपा का दामन
तेजवापुर विकास खंड के बेडनापुर बाजार में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने पार्टी की उपलब्धियां बताई।पूर्व जिपंस ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह भाजपा नेता हरिश्चंद्र गुप्ता ने पूर्व जिपंस जगदीश सेठ व खैराबाजार निवासी रमजान अली कुरैशी को भाजपा का पटका व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगातर पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  विधायक सुरेश्वर सिंह ने लोगों को पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जगदीश सेठ ने 20 हजार एक सौ रुपए व लईक अहमद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 51 सौ रुपए समर्पण निधि दान दी। पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व जिपंस ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। पूर्व जिपंस किंकर सिंह, करुणाशंकर दीक्षित, मंडल अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी, सर्वजीत सिंह गुड्डू, प्रदीप सैनी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, नन्हेलाल लोधी,विनीत जायसवाल, जितेन्द्र मिश्रा, रजनीश अवस्थी, रामनिवास तिवारी,प्रदीप ओझा, रिंकू मिश्र, राजू शुक्ल, प्रमोद पांडेय, सोनू मिश्र, रामकुमार बाजपेई, यज्ञनारायण मिश्र, रामललन बाजपेई समेत अन्य मौजूद रहे।


महाराज से ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने