गांव की बेटी ने केतार कांठा चोटी पर फहराया तिरंगा।

बढ़ाया पन्ना जिले का नाम।

पन्ना जिले  अंतर्गत सिमरिया  तहसील के सामान्य परिवार रामकुमार अरजरिया की बेटी  गौरी अरजरिया ने राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के दिन करीब बारह हजार की ऊंचाई केतार कांठा पर तिरंगा फहराया।
और  माइनस 20 डिग्री के तापमान में वही रुककर राष्ट्रगान भी गाया। इनके साथ इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन ग्रुप के सदस्य भी शामिल थे।
केतार कांठा  पर जाने के लिए अन्य राज्यों उत्तरप्रदेश , हरियाणा चंडीगढ़ के ग्रुप भी शामिल हुए
लेकिन केतार कांठा पर गौरी अरजरिया इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन टीम के लोग  सुबह पाँच बजे पहुँचकर प्रथम स्थान हासिल किया।
  पर्वतारोही गौरी का सपना  टॉप ऑफ द वर्ल्ड माउंट एवरेस्ट पर पहुंचना है।
गौरी अर्जरिया ने सबसे पहले स्वयं ग्रह ग्राम सिमरिया में रहकर इसके लिए तैयारी की उसके बाद वर्ष 2019 में बेसिक माउंट कोर्स किया इसी दौरान रेन ऑफ पीक करीब सत्रह हजार फीट ऊंचाई पार  की।
पर्वतारोही गौरी  की पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद भी अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित है।

हिंदी संवाद न्यूज़ जिला ब्यूरो रजनीश नामदेव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने