स्वर्गीय श्री परस्ते को कलेक्ट्रेट कार्यालय पन्ना में दी गयी श्रद्धांजलि



श्री सिकलचन्द्र परस्ते का आज दिल्ली के मैक्स हाव्स्पिटल में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें लगातार दो बार हृदयाघात होने पर  के मैक्स हास्पिटल में हार्ट सर्जरी की गयी। इसके उपरांत उन्हें बचाया नही जा सका। स्व. श्री परस्ते डिंडोरी जिले के निवासी थे। वे वर्ष 2003 से मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा में आए। वर्ष 2018 से पन्ना जिले में पदस्थ हुए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में रहते हुए स्थापना, वित्त आदि शाखाओं का कार्य सफलतापूर्वक सम्पादित किया। इसके अलावा वे जिले के गुनौर एवं शाहनगर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में शाहनगर में पदस्थ रहने के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें इन्दौर एवं दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर लगते ही जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच दुख की लहर फैल गयी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री  कुमार मिश्र के शोक संदेश का वाचन किया गया। इसके उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा में स्व. श्री परस्ते की आत्मा को शांति देने एवं उनके परिवार को दुख सहन करने Rकी शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने