NCR News: यह अक्टूबर-2020 की बात है। उस समय पूरी दुनिया कोरोना की भयावहता से जूझ रही थी। हर देश भविष्य में आने वाली वैक्सीन से अपने लिए राहत खोज रहा था। वैक्सीन बना रहे देशों में तब चीन आगे था। लिहाजा, बांग्लादेश सरकार ने उससे संपर्क किया। चीन की कंपनी सिनोफार्म उसे अपनी सिनोवैक वैक्सीन देने पर राजी भी हुई। लेकिन शर्त के साथ कि जितनी वैक्सीन बांग्लादेश को मिलेगी, उसकी लागत का तय हिस्सा उसे चुकाना होगा।राजनयिक सूत्रों की मानें तो इसी समय भारत अपनी वैक्सीन डिप्लोमैसी को अंजाम दे रहा था। तभी चीन की शर्तों से असहज बांग्लादेश ने भारत से कॉन्टैक्ट किया। भारत सरकार ने उसके लिए सीरम की कोवीशील्ड वैक्सीन के 3 करोड़ डोज का इंतजाम करा दिया। वह भी सस्ते दाम पर। यही नहीं, 16 जनवरी को भारत सरकार ने देश में वैक्सीनेशन शुरू किया तो पड़ोसियों का भी ख्याल रखा।शुरू में ही बांग्लादेश को 30 लाख खुराकें पहुंचाईं गई। कुल 7 पड़ोसी देशों को 22 जनवरी तक 50 लाख डोज मुफ्त दिए जा चुके हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, कुल वैक्सीन उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 60% है। यहां से सालाना 150 देशों को 1.5 अरब डोज मिलते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने