खबर का असर डीएम ने लिया संज्ञान घरेलू गैस सिलेंडर का अबैध तरीके प्रयोग करने वालों पर होगी कार्यवाही ।।

होटलों रेस्टोरेंट बिल्डिंग दुकानों व वाहानों में कामर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करना होगा! ।

 ईंटों। जालौन।।।
 नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुर्पयोग किया जा रहा है।जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने खबर पर संज्ञान लेते हुए आदेश पारित किया है। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी आदि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में होटलों रेस्टोरेंट बिल्डिंग दुकानों व वहानो में घरेलू गैस सिलेंडर का अबैध तरीके से उपयोग किया जा रहा है। जिसकी रोकथाम करना अतिआवश्यक है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह होटलों दुकानों बिल्डिंग दुकानों वाहनों आदि में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जोकि पूरी तरह अबैध है। घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग सिर्फ घर में ही कर सकते है। दुकानों होटलों और वाहानो में नही कर सकते है। होटलों दुकानों बिल्डिंग दुकानों वाहनों आदि में काॅमार्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें।अबैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वालों पर अभियान चलाकर आकस्मिक जांच की जायेगी। और कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह अबैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वालों को पकड़ा जायेगा। और पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। और साथ ही आपूर्ति करने वाली एजेंसियों हांकरो की भी जांच होगी गलत पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।होटलों रेस्टोरेंट बिल्डिंग दुकानों और वाहनों में 19 कि० ग्रा०के काॅमार्शियल सिलेंडर का ही उपयोग करें।अबैध तरीके से 14 कि० ग्रा०के घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग ना करें। कानून का उल्लघंन कर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों का दुरूपयोग करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने