NCR News:भारत-चीन में तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों में एक बार फिर झड़प हुई है। भारतीय सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा, '20 जनवरी को सिक्किम के नाकु ला में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हुए थे। दोनों के कमांडर्स ने तय प्रोटोकॉल के मुताबिक विवाद सुलझा लिया।'सूत्रों के मुताबिक चीन ने LAC पर घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने रोका तो चीनी सैनिकों ने हाथापाई शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया। झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए। भारत के भी 4 जवान जख्मी हुए हैं। हालांकि, सेना ने किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी है।8 जनवरी को चीन के एक सैनिक को भारतीय सीमा में घुसने के बाद हिरासत में ले लिया गया था। घटना पूर्वी लद्दाख के पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की थी। भारत ने 2 दिन बाद चीनी सैनिक को लौटा दिया था। चीन ने सफाई दी थी कि उसका सैनिक गलती से भारतीय इलाके में चला गया। इससे पहले अक्टूबर में भी चीन के सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। अक्टूबर में डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पॉइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था। वह दो दिन भारतीय सेना की हिरासत में रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने