श्री विनोद कुमार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष बनाये गये
लखनऊ: 01जनवरी, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने  सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के सिविल सवंर्ग के श्री विनोद कुमार प्रमुख अभियन्ता(परियोजना) को प्रमुख अभियंता एवं  विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन  विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ, के पद पर पदस्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह तैनाती का आदेश आज एक जनवरी 2021 से प्रभावी होगा।
इस संबंध में अपर मुख्यसचिव सिंचाई,श्री टी0 वंेकटेश की ओर से 31 दिसम्बर,2020 को कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने