लोनी विधायक कार्यालय पर सैकड़ों लोगों को जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और भाजपा नेता पण्डित ललित शर्मा ने वितरित किये गर्म कम्बल



शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बलराम नगर कार्यालय पर गाजियाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और भाजपा नेता पण्डित ललित शर्मा ने सैकड़ों लोगों को गर्म कम्बल वितिरत किये।

*जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण के बाद कहा कि कड़ाके की ठंड में लगातार क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर और भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रहे है जिसके तहत अभी तक हजारों की संख्या में जरूरतमंद तक लाभ पहुंचा है। यहां भाजपा का भी मूलमंत्र है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाई जाए जिसमें लोनी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए है। पण्डित ललित शर्मा मण्डल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।*

वहीं भाजपा नेता *पण्डित ललित शर्मा ने बताया कि पार्टी संगठन और क्षेत्रीय विधायक माननीय नंदकिशोर गुर्जर जी के आदेश पर लगातार हम लोग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वंयसेवी संगठनों, सरकार व स्वंय लोनी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य लगातार चल रहा है। लोनी में जरुरतमंदों के नागरिकों के हितों को संरक्षित एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम कटिबद्ध है।* 

इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप गहलोत,नारायण शर्मा, जितेंद्र कश्यप, मंडल महामंत्री कमल प्रकाश, मंडल उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विक्की शर्मा, दिलीप कुमार आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

*पंडित ललित शर्मा, भाजपा नेता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने