पराक्रम दिवस के अवसर पर एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉक्टर आर के सिंह , विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान डॉ एके द्विवेदी,  मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ,वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी  ,इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जे पी पांडे  ,छात्रावास अधीक्षक डॉक्टर आलोक शुक्ला  ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम रईस , मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र चौहान एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं क़े पुश्पार्चन  कार्यक्रम से 
प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जे पी पांडे  ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्य को प्रेरणादाई बताते हुए एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। 
इसी क्रम में विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान दिव्य दर्शन तिवारी  ने नेताजी को एक कुशल संगठन करता एवं राष्ट्रभक्त बताया। कार्यक्रम में आए हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आवाहन करते हुए मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ने लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महान सपूत बताया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने नेताजी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आनन्द मिश्र
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने